फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप केसः पंजाब के पूर्व IG के बेटे तक पहुंचने में पुलिस नाकाम

Mon, 21 Mar 2016 10:50 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
पंजाब पुलिस के पूर्व आईजी शामलाल गक्खड़ के बेटे को गिरफ्तार करने में पुलिस पूरी तरह से फेल साबित हो चुकी है। पुलिस आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने, कॉल डिटेल्स निकालने के अलावा उसके दोस्तों से पूछताछ करने के बावजूद खाली हाथ है। विदित रहे कि एक महिला ने सेक्टर-39 थाने में पूर्व आईजी गक्खड़ के बेटे विक्रमजीत के खिलाफ रेप की शिकायत दी थी। फिर पुलिस ने लंबी जांच के बाद उस पर एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन


एसएसपी से मिले पूर्व आईजी गक्खड़
डीएसपी साउथ नवदीप बराड़ के अनुसार पूर्व आईजी शामलाल गक्खड़ चंडीगढ़ आकर एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह से मिल चुके हैं। सूत्रों के अनुसार इस दौरान उन्होंने बेटे के बारे में जानकारी न होने की बात बताई।

साथ ही पुलिस जांच में पूरा सहयोग करने का वादा किया। गौरतलब है कि महिला ने विक्रमजीत पर शादी का झांसा देकर उससे रेप करने और बाद में उसकी जायदाद पर भी कब्जा करने के अलावा मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। कॉल ट्रेस के आधार पर छापामारी कर रही है। आरोपी को जल्द ही काबू किया जाएगा।
- नवदीप बराड़, डीएसपी साउथ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें