फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunanagar: सोफा, बेड और अलमारी उगलने लगीं अंग्रेजी शराब की बोतलें, जखीरा देख पुलिस व आबकारी अधिकारी हैरान

Thu, 03 Aug 2023 07:51 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

थाना रादौर प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि कुलदीप के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अवैध शराब बेचने वालों लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन
बरामद अंग्रेजी शराब। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आबकारी विभाग व रादौर पुलिस ने संयुक्त रूप से गुरुवार दोपहर रादौर के पुराने रामलीला मैदान समीप व्यक्ति के घर और अनाजमंडी स्थित दुकान पर छापेमारी की। यहां लाखों रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब मिली। इसमें महंगी विदेशी शराब भी शामिल है। शहर के बीच लाखों रुपये की अवैध शराब मिलने की सूचना से हड़कंप मचा गया। 

विज्ञापन


रादौर में पुलिस ने यह अवैध शराब का सबसे बड़ा जखीरा पकड़ा है। गुप्त सूचना पर गुरुवार दोपहर डीएसपी गुरमेल सिंह, एक्साइज इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा, एएसआई चमन लाल, एएसआई सतीश कुमार, सब इंस्पेक्टर राजीव की टीम ने पहले पुराने रामलीला मैदान समीप कुलदीप के घर की तलाशी ली। यहां सोफा, बेड, अलमारी व अन्य स्थानों से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुईं। 

करीब तीन घंटे तक कार्रवाई के बाद व्यक्ति की अनाजमंडी स्थित दुकान की तलाशी ली गई। यहां भी सोफे, बेड, कुर्सी के नीचे से काफी संख्या में शराब की बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने अवैध शराब के जखीरे को कब्जे में लेकर कार्रवाई की। अवैध शराब के जखीरे को थाना रादौर में पुलिस ने कब्जे में लिया। इसके बाद देर शाम तक पुलिस अवैध शराब की बोतलों की गिनती करने में लगी रही। 
विज्ञापन


थाना रादौर प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि कुलदीप के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अवैध शराब बेचने वालों लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें