फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: दो बच्चों की मां ने लगाया फंदा, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंपा

Thu, 03 Aug 2023 03:51 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

परिजनों ने जानकारी के अनुसार दी जानकारी के अनुसार संतोष देवी पत्नी संदीप सिंह 30 साल निवासी गांव हसनपुर ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लाग लिया। महिला घर में ब्यूटी पार्लर का काम करती थी और संदीप कुमार की गांव में परचून के सामान की दुकान है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर में गांव हसनपुर में एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। महिला के परिजनों जब उसका शव फंदे पर झूलता देखा तो मामले की जानकारी गांव के गणमान्य लोगों व पुलिस को दी।

विज्ञापन


पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने भी घटना स्थल से सबूत जुटाए हैं। मृतका दो बच्चों की मां थी। इनमें एक लड़का व एक लड़की हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल झज्जर भेजा। जहां से पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।  

परिजनों ने जानकारी के अनुसार दी जानकारी के अनुसार संतोष देवी पत्नी संदीप सिंह 30 साल निवासी गांव हसनपुर ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लाग लिया। महिला घर में ब्यूटी पार्लर का काम करती थी और संदीप कुमार की गांव में परचून के सामान की दुकान है। जब संदीप दुकान पर था तो संतोष ने घर में हीं फंदा लगा लिया। जब परिवार के लोगों ने देखा तो शव फंद पर लटक रहा था। 
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
पुलिस को मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। - सुंदरपाल, सदर थाना प्रभारी, झज्जर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें