फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजधार हथियारों से सैमसंग के इंजीनियर की हत्या, दो महीने पहले ही हुई थी शादी

Wed, 14 Jun 2017 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : File Photo
विज्ञापन
सैमसंग के इंजीनियर की हत्या कर दी गई है। बताया जाता है कि तड़पते हुए हालात में उसकी वीडियो बनाकर वायरल की गई है। मोगा के थाना चड़िक के अधीन गांव घोलियां कलां नहर के पास सैमसंग कंपनी के एक इंजीनियर की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


थाना सिटी साउथ में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मृतक की पहचान बठिंडा की रामा मंडी गांव बंगी रंगू निवासी  विकास कुमार निवासी के तौर पर हुई है। उसके पिता हरीश कुमार थोक किराना व्यापारी है।

सिविल अस्पताल में मृतक के साले पंकज ने बताया कि इस वर्ष 16 अप्रैल को ही विकास की शादी हुई थी। वह बठिंडा में सैमसंग कंपनी में इंजीनियर था। सोमवार दोपहर ढाई बजे विकास अपनी पोलो कार से यह कहकर गया था कि वह शाम को वापस आ जाएगा लेकिन लौटा नहीं। 
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने की चर्चा :
पुलिस सूत्रों के मुताबिक थाना चड़िक के अधीन नहर के पुल के पास काम करते लोगों ने सोमवार देर शाम को दो कारें देखी थीं। ढाबे के पास ही विकास की तेजधार हथियारों से हत्या की गई है। मृतक के सिर, शरीर और अन्य जगह पर तेजधार हथियारों के निशान थे।

लोगोें में चर्चा है कि मृतक की तड़पते हुए हालात में वीडियो बनाकर वायरल की गई है। सिविल अस्पताल में पारिवारिक सदस्यों ने कहा कि उन्हें इस बारे में पता लगा है, पर उनके पास वीडियो नहीं पहुंची। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें