फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चारों ओर से घेरा तो 3 गैंगस्टरों ने एक-दूसरे को मारी गोली

Wed, 14 Jun 2017 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
Sirsa Firing
विज्ञापन
हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र में पुलिस और पंजाब के तीन गैंगस्टरों के बीच फिल्मी अंदाज में मुठभेड़ हुई। मकान में घुद को घिरा पाकर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। लेकिन आखिर में बचने का कोई मौका न देख बदमाशों ने खुद को गोली से उड़ा दिया। इनकी पहचान बंटी ढिल्लों, निशान जेतो और जिंपी शूटर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


तीनों पंजाब के देविंदर शूटर गैंग के सदस्‍य थे। वे कुख्‍यात गैंगस्‍टर विक्‍की गोंडर के गैंग से भी जुड़े रहे थे। सोमवार देर रात पंजाब पुलिस की टीम को इनका सुराग लगा तो इसका पीछा किया। ये गैंगस्‍टर भाग कर सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र के गांव सुखेराखेड़ा रकबा पहुंच गए और एक घर में छिप गए।1 वे गांव में जंडवाला बिश्नोईयां रोड पर ढाणी निक्का सिंह में रुके हुए थे। वे वहां एक घर में आराम कर रहे थे। इसी दौरान तड़के चार बजे पंजाब की फरीदकोट पुलिस की टीम डबवाली सदर थाना की पुलिस टीम के पास पहुंची और उस मकान को घेर लिया जहां बदमाश छिपे हुए थे। बदमाशों के पास से काफी संख्‍या में हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें