फिरोजपुर में सरहद पर हेरोइन की डिलीवरी भारतीय तस्करों को देने आए पाकिस्तानी तस्करों के साथ बीएसएफ जवानों की मुठभेड़ हुई। इसमें तस्कर हेरोइन, मोबाइल फोन और पाक मोबाइल कंपनी का सिम कार्ड वहीं छोड़कर घनी धुंध की आड़ में भागने में कामयाब हो गए।
बीएसएफ को सर्च अभियान के दौरान तीस करोड़ रुपये की हेरोइन, एक मोबाइल फोन व सिम कार्ड बरामद हुआ है। यह घटना बीएसएफ की बीओपी मेहंदीपुर, फिरोजपुर सेक्टर में मंगलवार और बुधवार की रात को घटी।
बीएसएफ के डीआईजी व सीनियर प्रवक्ता आरएस कटारिया व कमांडेंट वाईपी सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बीओपी मेहंदीपुर के पास पाकिस्तानी तस्कर भारतीय तस्करों को हेरोइन की डिलीवरी देने वाले हैं। बीएसएफ ने वहां चौकसी बनाई हुई थी।