पंजाब के फिरोजपुर के खेमकरण सेक्टर में भारत पाक बार्डर पर बीएसएफ ने दो पाकिस्तानी और दो भारतीय तस्करों को मार गिराया। तस्करों से 10 पैकेट हेरोइन(2 किलो) और 2 पिस्तौल बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बार्डर पर बीएसएफ जवानों और तस्करों के बीच करीब 25 मिनट तक फायरिंग चलती रही। फायरिंग रूकने के बाद बीएसएफ ने तलाशी के दौरान चारों तस्करों के शव बरामद किए।