फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज के नाम पर ठगे आठ करोड़, कोर्ट में हुआ था लेनदेन

Sun, 08 Jan 2017 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
भदल कॉलेज रूपनगर में नए कैंपस के निर्माण पर कॉलेज के तीन सदस्यों की ओर से आठ करोड़ एक लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। थाना फेज-एक की पुलिस ने कॉलेज के मुलाजिम गुरविदंर सिंह की शिकायत पर आईपीसी की धारा 406, 420, 477ए व 120 वी के तहत केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


आरोपियों में महिंदर सिंह, बलजीत सिंह व गुरदीप सिंह मैसजीत ब्रदर्स रियल स्टेट प्राइवेट लिमिटेड मोहाली शामिल है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की तलाश जारी है, जल्दी ही आरोपी सभी पकड़े जाएंगे।

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह भदल कॉलेज रूपनगर का मुलाजिम है। उसने बताया कि कॉलेज चलाने के लिए आठ सदस्यों की टीम है उक्त आरोपी भी कॉलेज के सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भदल कॉलेज रूपनगर में सामने आया मामला

पुलिस - फोटो : Demo Pic
कॉलेज मैनेजमेंट ने नया कॉलेज बनाने की तैयारी की थी और आरोपियों ने कॉलेज का काम कराने की जिम्मेदारी ली थी। नया कॉलेज के निर्माण के लिए आरोपियों ने कॉलेज के खाते से आठ करोड़ एक लाख रुपये लिए थे। 

लेकिन बाद में न तो उन्होंने कॉलेज का निर्माण किया और न ही कॉलेज के पैसे वापस किए। इसके अलावा उन्होंने कॉलेज के दस्तावेजों से भी छेड़छाड़ की थी। 

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों से पैसों की लेनदेन मोहाली जिला अदालत में हुई थी। मामले की पड़ताल इंचार्ज ईओ विंग की ओर से की गई और इसके बाद उक्त मामले में डीए लीगल की राय ली गई और बाद में उक्त रिपोर्ट एसएसपी के पास पहुंची। जिनके आदेश पर केस दर्ज हुआ है।

फोन बंद, पुलिस कर रही है छापेमारी
थाना फेज-एक पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। आरोपियों के मोबाइल बंद आ रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें