रक्षक ही बने भक्षक, पुलिस वालों ने आठ साल के मासूम को थप्पड़, लात और घूंसों से पीटा। इसकी वजह जानकर शर्मसार हो गए अफसर। घटना पंजाब के बरनाला की है। अनाज मंडी स्थित झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले एक आठ वर्षीय बच्चे वहां के शौचालय में पेशाब कर दी।
इससे गुस्साए तीन पुलिसकर्मियों व मार्केट कमेटी के एक कर्मचारी ने बच्चे को जमकर पीटा। हालत खराब होने पर परिजन और पड़ोसी बच्चे को सिविल अस्पताल ले गए। वहां पुलिस कर्मचारी ने छुट्टी कराकर बच्चे को घर ले जाने का दबाव बनाया। इससे गुस्साए बच्चों ने सिविल अस्पताल में रोष प्रदर्शन कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
इस संबंध में डीएसपी सिटी राजेश कुमार छिब्बर का कहना है कि उन्होंने थाना सिटी के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरबीर सिंह से मामले की रिपोर्ट मांगी है। थाना प्रभारी मामले की जांच कर रहे हैं। जांच में जो भी आरोपी पाया गया, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।