भीमताल (नैनीताल)। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले नाबालिग छात्र के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक को मुक्तेश्वर पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया है। रामगढ़ ब्लॉक के एक गांव में कक्षा 7 में पढ़ने वाले 11 वर्षीय छात्र को सूंपी गांव के निवासी रवि आर्या (19) 22 जनवरी को दोपहर में बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। युवक ने छात्र के साथ जबरन कुकर्म किया। परिजनों को जब ये बात पता चली तो उन्होंने 24 जनवरी को मुक्तेश्वर थाने में पहुंचकर आरोपी युवक की शिकायत की। थानाध्यक्ष कैलाश जोशी ने बताया कि तहरीर पर छात्र का मेडिकल कराया गया, जिसमें कुकर्म की पुष्टि हुई। इस पर आरोपी रवि आर्या को 25 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 377 आईपीसी, 3/4 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।