फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन से प्रेम संबंध पर कर दी दोस्त की हत्या

Sun, 13 Apr 2014 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना (लुधियाना)
विज्ञापन
विज्ञापन
बहन से प्रेम संबंधों से नाराज भाई ने तेजधार हथियार से अपने दोस्त की हत्या कर दी। खन्ना पुलिस ने भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


एसएसपी खन्ना हरचरण सिंह भुल्लर ने बताया कि मृतक निक्का के पिता गुरदेव सिंह ने पुलिस को बताया था कि वीरवार रात निक्का का दोस्त उसे अपने साथ ले गया। जब देर रात तक वह घर नहीं आया तो परिजन उसे ढूंढने निकल पड़े।

ढूंढते हुए वह गांव ललहेड़ी स्थित आंगनबाड़ी स्कूल के पास पहुंचे तो वहां निक्का का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच के दौरान पता चला कि निक्का के दोस्त की बहन के साथ उसका प्रेम संबंध था।
विज्ञापन


इसका पता चलने पर निक्का के दोस्त ने उसे रास्ते से हटाने की ठान ली। वह उसे मौका देखकर अपने साथ ले गया और तेजधार हथियार से निक्का की हत्याकर शव सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी मजदूरी करता है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें