जाट आंदोलन के कारण रोहतक-गोहाना स्टेशनों के बीच ट्रेनों के रूट में बुधवार को परिवर्तन किया गया है। अजमेर-चंडीगढ़ गरीबरथ एक्सप्रेस और जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के रूट में बदलाव किया गया है।
यह गाड़ी अब रेवाड़ी, दिल्ली, पानीपत, अंबाला कैंट के रास्ते चंडीगढ़ पहुंचेगी। वहीं भिवानी से चंडीगढ़ आने वाली पैसेंजर गाड़ी अप और डाउन बुधवार को पानीपत से चलेगी।