अस्पताल में मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
3 घंटे तक चली इस बैठक में किसी तरह का विवाद नहीं हुआ। इसमें फैसला हुआ कि रविवार को फिर से बैठक होगी और मिलकर फैसला लेंगे। रविवार को उक्त जमीन पर दूसरे पक्ष गुरदीप ने वहां बुलाया तो हमारे पक्ष के 4 लोग वहां गए। उन्होंने वहां पहुंच कर देखा कि वहां पहले से एक दर्जन से अधिक लोग थे।
उनके वहां पहुंचते ही 8 के करीब और युवक गुरदीप ने बुला लिए। उन्होंने वहां हमारे लोगों के पहुंचते ही धारदार हथियारों से हमला कर दिया। गुरदीप पक्ष की ओर से पहली गोली भगत सिंह यूथ क्लब के प्रधान गोपी सरपंच ने चलाई। ये गोली बलविंद्र के सिर में जा लगी। वहीं बचाव में दूसरे पक्ष की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई गई। ये गोली गुरमीत पक्ष के युवक पुष्पेंद्र के पांव पर जा लगी।
गुरदीप पक्ष बोला-धोखाधड़ी से हथिया ली जमीन, बेच कर पैसा भी हड़पा
दूसरे पक्ष से गुरदीप ने बताया कि इस डेढ़ एकड़ जमीन में से आधा एकड़ जमीन मेरे पिता लक्ष्मण सिंह के नाम है। जो कि बलकार सिंह के साथ रजामंदी से आपस में अदला-बदली से जमीन दी हुई थी। उन्होंने जमीन बेच दी।
बलकार सिंह ने जमीन बेचते हुए कहा था कि ये जमीन तीन हिस्सों में है। जैसे तुम जमीन हमें दोगे, हम इसे बराबर हिस्से में बांट लेंगे। लेकिन उसने धोखाधड़ी से जमीन को पूरी तरह से हथिया लिया और बेच कर सारा पैसा भी हड़प गए।
हम अपनी जमीन नहीं बेचना चाहते थे। बावजूद इसके उन्होंने हमारी आधा एकड़ जमीन भी बेच दी। शुक्रवार को हुई पंचायत में हमने कहा था कि हमारे हिस्से की जमीन हमें दे दी जाए। रविवार को लवप्रीत सिंह, गुरदीप सिंह व जोहरा सिंह का बेटा खेत में बुआई के लिए गए तो खेत में पहले से ही मौजूद आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया।
हमले में गोलीबाजी भी हुई, एक गोली हमारे पक्ष के पुष्पेंद्र के पैर में लगी। इसके अलावा 8 और लोग हमारे घायल हुए हैं। हमलावर में बलविंद्र सिंह, बेटा हरप्रीत सिंह, श्रवण सिंह, सोनू, प्रीतम सिंह, गुरमीत सिंह, अवतार सिंह, कश्मीर सिंह व हरप्रीत सिंह आदि मौजूद थे।
बलविंद्र सहित इस पक्ष के ये हुए घायल
हैप्पी
रंजीत सिंह
स्वर्ण जीत सिंह
प्रीतम सिंह
गुरमीत सिंह
बलबीर सिंह
अवतार सिंह
दर्शन सिंह
गुरमीत सिंह
शेर सिंह
गुरदीप सहित इस पक्ष के 9 लोग घायल
लवप्रीत
मंजीत सिंह
प्रदीप सिंह
गुरनाम सिंह
छमिंद्र सिंह
गुरविंद्र सिंह
कुलदीप सिंह
पुष्पेंद्र सिंह
- बोली पुलिस
अभी तक हमारे पास किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं आई है। डॉक्टरी जांच में सामने आया है कि सभी धारदार हथियार से घायल हुए हैं। किसी को भी गोली नहीं लगी है। मामले की जांच जारी है। - विकास कुमार, प्रभारी, सेक्टर 13-17 थाना।