फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले डिस्को में लड़े, फिर घर आकर मारपीट और डीएसपी 'सिंघम' ने कर दिया पत्नी पर फायर

Mon, 20 Jan 2020 10:27 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
विज्ञापन
डीएसपी अतुल सोनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दोनों में पहले डिस्क में झगड़ा हुआ और फिर घर आकर मारपीट हुई। उसके बाद डीएसपी 'सिंघम' ने पत्नी पर गोली चला दी। घटना पंजाब के मोहाली में अंजाम दी गई।
विज्ञापन


‘सिंघम’ के नाम से मशहूर पंजाब पुलिस के डीएसपी अतुल सोनी और उनकी पत्नी सुनीता में शनिवार रात चंडीगढ़ के एक डिस्क में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों में बहसबाजी और धक्कामुक्की तक हुई। इसके बाद दोनों मोहाली सेक्टर-68 स्थित घर गए। घर पहुंचकर डीएसपी सोनी ने पत्नी से मारपीट की और फिर उस पर गोली चला दी।

पत्नी ने पुलिस को शिकायत देते हुए डीएसपी सोनी पर आरोप लगाए और उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 323 (हमला), 307 (हत्या का प्रयास), 498-ए (घरेलू हिंसा) और आर्म्स एक्ट के तहत फेज-आठ थाने में केस दर्ज कराया है। डीएसपी सोनी पंजाब पुलिस की रिजर्व बटालियन में तैनात है।
विज्ञापन


एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। शिकायत के बाद फेज-8 थाना पुलिस डीएसपी सोनी के घर गई। जांच के दौरान एक गोली का खोल बरामद हुआ। कमरे का सामान भी बिखरा मिला। वारदात स्थल का निरीक्षण करने, गोली का खोल पाए जाने के बाद डीएसपी सोनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

डिस्क में हुआ था विवाद

मिली जानकारी के मुताबिक, डीएसपी सोनी पत्नी सुनीता के साथ शनिवार रात अपने एक इंस्पेक्टर दोस्त के साथ सेक्टर-26 स्थित सत्वा डिस्क में आए थे। इस दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी में बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर सेक्टर-26 थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन दोनों में से किसी ने भी पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी।

उसके बाद परिवार घर चला गया। घर जाकर फिर पति-पत्नी में झगड़ा गया। इस दौरान डीएसपी सोनी ने अपनी पिस्टल से पत्नी सुनीता पर फायर कर दिया। लेकिन बेटा बीच में आ गया और निशाना चूक गया, वरना गोली सुनीता को लग जाती। गोली चलाने के बाद डीएसपी घर से बाहर चले गए।  

विवादों से पुराना नाता
डीएसपी अतुल सोनी का विवादों से पुराना नाता रहा है। 2012 में उन्हें इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 46 कारतूसों के साथ पकड़ा गया था। उस समय वह विदेश जा रहे थे। वह प्रमोशन से पहले मोहाली और रोपड में सीआईए के इंचार्ज भी रहे हैं। जब वह मोहाली में सीआईए के इंचार्ज थे तो उस समय अचानक उनको बदल दिया गया था, क्योंकि उनके खिलाफ कुछ शिकायतें मिली थीं।

‘सिंघम’ के नाम से मशहूर
अतुल सोनी अपनी फिटनेस को लेकर काफी चर्चित हैं। वह घंटों जिम में बिताते हैं। इसके अलावा उनके कामकाज के कारण उन्हें ‘सिंघम’ के नाम से भी जाना जाता है। इतना ही नहीं वह छोटे व बड़े पर्दे पर धमाल मचा चुके हैं। वह कई पंजाबी एलबमों व फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें