फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा का हाल: नशे में धुत महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, संभल न सकी... जमीन पर गिर पड़ी

Thu, 20 Jul 2023 10:39 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

मोगा के वार्ड नंबर-28 के पार्षद जगजीत सिंह जीता ने बताया कि बुधवार देर रात को उनके घर के बाहर की घटना है। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर इसलिए वायरल किया ताकि प्रशासन नींद से जागे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में नशा अब महिलाओं को भी अपनी गिरफ्त में ले रहा है। ताजा मामला मोगा से सामने आया है। नशे में धुत एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मोगा के वार्ड नंबर-28 के पार्षद जगजीत सिंह जीता ने बताया कि बुधवार देर रात को उनके घर के बाहर की घटना है। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर इसलिए वायरल किया ताकि प्रशासन नींद से जागे। 

विज्ञापन


बुधवार देर रात को कुछ लोग नशे का टीका लगा रहे थे। वहां एक 35 वर्षीय महिला टीका लगाने के बाद अधिक नशे में संभल नहीं पा रही थी। उसके साथ वाले उसे छोड़कर फरार हो गए।

मौके पर मोगा सिटी साउथ थाने में फोन किया तो पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस भेजी लेकिन महिला ने जाने से मना कर दिया। ऐसी घटनाएं बहुत लंबे समय से इस एरिया में देखने को मिल रही हैं। इस एरिया में चिट्टे का टीका, मेडिकल नशा और जुआ सरेआम होता है लेकिन प्रशासन कोई सख्त कदम नहीं उठा रहा है। सरेआम इस एरिया में नशेड़ी चिट्टे का टीका लगाते हैं। प्रशासन से अपील है कि इसे रोके। वहीं, इस मामले में मोगा सिटी साउथ के एसएचओ अमनदीप कंबोज ने बताया कि वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें