फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाली देने से रोका तो पड़ोसी महिला को चाकू घोंपा

Sat, 12 Sep 2015 06:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीकर गाली देने से मना किया तो जगदेवकलां में एक महिला पर एक पड़ोसी दपंति ने 10 वार चाकुओं से हमला कर दिया। महिला को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


घायल की पहचान गुरप्रीत कौर निवासी जगदेवकलां के तौर पर हुई है। आरोपी दंपति की पहचान दिलबाग सिंह और परमजीत कौर के रुप में हुई है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर जांच आरंभ कर दी है।

म्यूजिक बंद करने को कहा तो परिवार पर हमला: उधर थाना कंबोह के अधीन गांव बलकलां में एक परिवार ने पड़ोसी से म्यूजिक बंद करने को कहा तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घायलों की पहचान बलकलां निवासी जसबीर कौर, उसकी बेटी अनुदीप कौर, पति बलबीर सिंह और बेटे आकाशदीप सिंह के तौर पर हुई है। घटना शुक्रवार देर रात की है।
विज्ञापन


उनके पड़ोसी अवतार सिंह, जीतू, संदीप सिंह, मनु, हैप्पी और छिंदा तेज आवाज में म्यूजिक सुन रहे थे। उन्हें म्यूजिक बंद करने के लिए कहा गया। इस पर वे भड़क उठे और उन पर तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया।

घायलों को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कंबोह थाना के इंचार्ज मोहित कुमार ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें