फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यॉवफ्रेंड के साथ नशे चूर युवतियों ने फूंक दी बाइक, कार से हो गईं फरार

Tue, 02 May 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
नशे की हालत में दो युवतियों ने बाइक फूंकी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शराब के नशे में डूबी युवतियों ने मामूली से कहासूनी के बाद खूब उत्पात मचाया। गुस्स नहीं थमा तो बुलेट बाइक को ही आग लगा दी। मामला लुधियाना के राजगुरु नगर की मार्केट का है, रविवार रात दो युवकों के साथ कार में आई दो युवतियों ने नशे में एक बुलेट मोटरसाइकिल को आग लगा दी। जिस युवक की मोटरसाइकिल थी, जब तक वह कुछ समझ पाते दोनों युवतियां कार में बैठ कर फरार हो गई थी।
विज्ञापन


लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन मोटरसाइकिल बुरी तरह से जल गई थी। इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि कार का नंबर उनके हाथ लग गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी अपने कब्जे में ले ली है। 
विज्ञापन

युवतियों ने की मारपीट, जला दी बाइक

नशे की हालत में दो युवतियों ने बाइक फूंकी - फोटो : अमर उजाला

बाइक के मालिक अर्शदीप सिंह ने कहा कि वह जिम ज्वाइन करने के लिए राजगुरु नगर मार्केट में आए थे। जहां उनकी बाइक खड़ी थी, वहां साथ में एक कार में दो युवक और दो युवतियां शराब पी रहे थे। जब उन्होंने गाड़ी की तरफ देखा तो उन्होंने गालियां देनी शुरू कर दी। कुछ समय बाद कार सवार युवक-युवतियों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। उन पर पत्थर बरसाए।

जब वह वहां से भागे तो युवतियों ने उनकी बाइक नीचे गिरा दी और पेट्रोल की पाइप निकाल कर उसे आग के हवाले कर दिया और फरार हो गई। थाना सराभा नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर सुमित सूद ने कहा कि पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में ले लिया है। गाड़ी का नंबर पुलिस के पास आ गया है। पुलिस गाड़ी के जरिए पता लगा कर आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें