फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्डर पर नशे की तस्करी, 13 किलो हेरोइन और 4 पाकिस्तानी सिम बरामद

Mon, 18 Sep 2017 06:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
विज्ञापन
जलालाबाद (फिरोजपुर) में बीएसएफ के अधिकारी सरहद से पकड़ी हेरोइन संबंधी जानकारी देते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरहद पर लगी फेंसिंग के पार भारतीय भूमि में पाक तस्कर द्वारा दबाई गई तेरह किलो हेरोइन और चार पाकिस्तानी मोबाइल कंपनी के सिम कार्ड बीएसएफ ने बरामद किए हैं। पाक तस्कर हमेशा ही रात के समय में भारतीय जमीन पर हेरोइन दबाकर चले जाते हैं, उसके बाद भारतीय तस्कर खेती करने के बहाने तार पार जाकर उसे फेंसिंग के इस पार लाकर आगे मुख्य तस्करों तक पहुंचा देते हैं। यह घटना सोमवार को बीएसएफ की पोस्ट दोना राजा दीना नाथ और जोधा भैणी के पास घटी।
विज्ञापन


बीएसएफ के डीआईजी मधु सूदन शर्मा और बीएसएफ के सीनियर प्रवक्ता कम डीआईजी आरएस कटारिया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बीओपी दोना राजा दीना नाथ के पास फेंसिंग पार खेत में पाक तस्करों ने हेरोइन छिपाई हुई है। बीएसएफ जवानों ने उस जगह पर सर्च अभियान शुरू किया। धान के खेत में दबी बारह किलो हेरोइन और चार पाक मोबाइल सिम कार्ड बरामद हुए। बीएसएफ खेत के मालिक से भी पूछताछ कर रही है।

बीओपी जोधा भैणी के पास फेंसिंग पार खेत से बीएसएफ जवानों को आधा-आधा किलो के दो हेरोइन के पैकेट मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि बीएसएफ के जवानों द्वारा सीमापट्टी पर पूरी तरह मुस्तैदी की हुई है और किसी भी हलचल होने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर बीएसएफ के कमांडेंट रणबीर सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें