फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः बुड़ैल जेल में कैद देवरानी को नशा देने जा रही जेठानी गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड पर

Mon, 25 Nov 2019 12:54 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क,अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सेक्टर-45 स्थित बुड़ैल जेल में बंद देवरानी को नशा सप्लाई करने जा रही जेठानी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जेल वार्डर चेकिंग के दौरान महिला के पास से 50.5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन


आरोपी महिला की पहचान सेक्टर-38 निवासी अनीता (56) के रूप में हुई है। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस (21) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, नशा तस्करी के मामले में डड्डूमाजरा निवासी सुषमा पिछले काफी समय से बुड़ैल जेल बंद है।

बीते शनिवार को सुषमा की जेठानी अनीता अपनी देवरानी से मिलने बुड़ैल जेल पहुंची। गेट पर चेकिंग के दौरान अनीता के पास से 50.5 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे फौरन गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अनीता नशे को दिल्ली से खरीदकर लाई थी, जिसे आगे सप्लाई करना करना था।
विज्ञापन


अब पुलिस रिमांड के दौरान अनीता से पूछताछ करेगी कि हेरोइन सप्लाई करने के धंधे में उसके साथ कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

अब तक 16 महिलाएं हो चुकी हैं नशा तस्करी में गिरफ्तार

नशा तस्करी के मामले में महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। शहर के अलग-अलग सेक्टरों से चंडीगढ़ पुलिस ने अब तक 16 महिलाओं को नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। इनमें सबसे से ज्यादा सेक्टर-39 थाना पुलिस के अंतर्गत चार महिलाएं पुलिस के हत्थे चढ़ चुकी हैं।

बुड़ैल जेल में कब-कब बरामद हुआ नशा
अक्तूबर 2019 में जेल में अंडर ट्रायल कैदी के पास से एक ग्राम हेरोइन बरामद हुई
अगस्त 2019 में औचक निरीक्षण के दौरान कैदी से दस ग्राम चरस बरामद हुआ
जून 2019 में एक कैदी से 45 ग्राम हेरोइन बरामद हुई
अप्रैल 2019 में कैदी से 13.60 ग्राम चरस बरामद
जुलाई 2018 में कैदी से 18 ग्राम हेरोइन, 18 गोलियां और तंबाकू के पैकेट बरामद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें