फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खुलेंगी अरबों के ड्रग्स रैकेट की परतें

Wed, 13 Nov 2013 01:13 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब से लेकर यूरोप-अमेरिका तक फैले अरबों रुपये के सिंथेटिक ड्रग्स रैकेट की परतें खुलने की उम्मीद अब जगी है।
विज्ञापन


सिंथेटिक ड्रग्स के इस कारोबार के किंग जगदीश भोला को पानीपत से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस अब पूछताछ शुरू करेगी।

पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान नशे के काले कारोबार के बारे में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। भारत से लेकर विदेशों तक फैले इस कारोबार में भोला के साथ कौन लोग जुड़े हैं, इनकी मोडस ऑपरेंडी क्या थी, यह पता चल सकेगा।

भोला और उसके साथी सरबजीत सिंह साबा को मंगलवार को मोहाली अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: बॉक्सर विजेंदर को क्लीन चिट देने की तैयारी

पंजाब पुलिस के बर्खास्त डीएसपी भोला और साबा के खिलाफ 15 मई-13 को परचा दर्ज किया गया था। जिसमें अदालत ने दोनों आरोपियों को भगोड़ा करार दे दिया था।

इसी केस में दोनों को पानीपत से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उन्हें मोहाली अदालत लाया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर शाम करीब पांच बजे जिला अदालत पहुंची।
विज्ञापन


करीब साढ़े छह बजे उन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट आईएस ढिल्लों की अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने पानीपत में भोला की गिरफ्तारी के बाद बरामद की गई 18 करोड़ रुपये की सिंथेटिक ड्रग, 26 पासपोर्ट और जाली वीजा लगाने वाली मशीन भी अदालत में पेश की।

अदालत में सरकारी वकील ने दोनों आरोपियों का 15 दिनों का पुलिस रिमांड मांगा। सरकारी पक्ष की दलील थी कि भोला अरबों रुपयों के अंतरराष्ट्रीय सिंथेटिक ड्रग्स कारोबार में लिप्त है।

उससे गहन पूछताछ करके इस रैकेट का खुलासा किया जाना है। साथ ही काफी रिकवरी भी करनी है। इसके बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को सात दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए।

भोला ने खुद को बताया बेकसूर
अर्जुन अवार्डी और पंजाब पुलिस के डीएसपी रह चुके जगदीश भोला के चेहरे पर पेशी के दौरान जरा भी शिकन नहीं थी।

अदालत ने जैसे ही उसे सात दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया, भोला ने कहा कि उसे अदालत में कुछ कहना है।

उसने कहा कि यह सारी ड्रग्स उसके पास से बरामद नहीं की गई हैं। पुलिस ने उसके ऊपर थोप दी हैं। अगर ड्रग्स उसके पास से बरामद की गई हो, तो बेशक उसे फांसी पर लटका दिया जाए।
विज्ञापन


इस बीच पुलिसकर्मी उसे बाहर ले गए। कोर्ट कॉम्प्लेक्स में भी उसकी फुटेज ले रहे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के फोटोग्राफर्स के साथ भोला की हाथापाई हुई। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर उसे कार में बैठाया और ले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें