हिमाचल से लाकर चंडीगढ़ और हरियाणा में तस्करी कर रहे एक तस्कर को 3 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच ने आरोपी से पुलिस ने 3.100 किलो चरस बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि पकड़ी गई चरस की मार्केट में कीमत करीब 10 लाख रुपये है।
पुलिस के अनुसार काबू ड्रग तस्कर की पहचान मनीमाजरा के इंदिरा कालोनी निवासी वीरभान के रूप में हुई है। आरोपी पेशे से टैक्सी ड्राइवर है। पुलिस ने बताया कि सोमवार रात करीब 8.30 बजे क्राइम ब्रांच की टीम मनीमाजरा के माडर्न कांप्लेक्स के पास गश्त कर रही थी। तभी कलाग्राम लाइट प्वाइंट की तरफ से आरोपी पैदल आता दिखा। आरोपी ने जैसे ही पुलिस टीम को देखा तो पीछे मुड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसको काबू कर लिया। वीरभान के पास एक थैला था। उसकी तलाशी ली गई तो उसमें से 3.1 किलो चरस बरामद हुई।
पुलिस ने बताया कि आरोपी चरस के सेवन करने का आदि है। पूछताछ के दौरान आरोप ने बताया है कि वो चरस हिमाचल प्रदेश के मनाली और रामपुर से लाता था। जिसको वो चंडीगढ़ और हरियाणा ढाबों में देता था। आरोपी शहर में चरस ड्रग तस्करों को आगे बेचने के लिए देता था। पुलिस बता रही है कि आरोपी बस के रास्ते ही ड्रग लाता था व पिछले करीब 4 महीनों में 8-10 बार ला चुका है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी वीरभान को जिला अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।