फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार

Tue, 08 Mar 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी,मोहाली
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : file photo
विज्ञापन
डेराबस्सी। पुलिस ने ट्राइसिटी में हेरोइन सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए लोगों को 58 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी तरलोचन सिंह ने बताया कि उनको गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में हेरोइन सप्लाई करने वाला एक गिरोह सरगर्म है। सूचना के आधार पर एएसआई केवल सिंह ने के नेतृत्व में पुलिस पार्टी का गठन किया। सरकारी कॉलेज रोड पर नाकेबंदी की गई थी।

इस दौरान दंदराला की ओर से आ रही एक बोलेरो को रोका, जिसमें मनदीप सिंह उर्फ काला निवासी दंदराला व रजत शर्मा उर्फ बिल्ला निवासी गली नं. 6 गुलाबगढ रोड डेराबस्सी सवार थे। तलाशी दौरान उनके पास से 58 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इसके अलावा आरोपियों की निशानदेही पर हेरोइन का नशा करने वाले तीन युवकों को सरकारी नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें