फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः बॉर्डर पर नशे की तस्करी, BSF ने पकड़ी 75 करोड़ की ड्रग्स

Wed, 05 Apr 2017 09:53 AM IST
अमित मरवाहा/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
विज्ञापन
बॉर्डर पर नशे की तस्करी, BSF ने पकड़ी करोड़ों की ड्रग्स
विज्ञापन
पंजाब में इंडो पाक बॉर्डर पर नशे की तस्करी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। एक बार फिर बीएसएफ ने करोड़ों की ड्रग्स की खेप पकड़ी है। तरनतारन में बीएसएफ की 87 बटालियन के सैनिकों ने यह खेप पकड़ी।
विज्ञापन


खालड़ा बैरियर के अधीन आते इलाके दुवल्ली से हेरोइन के 15 पैकेट हेरोइन बरामद हुए। वहीं, गोलीबारी में पाकिस्तानी तस्कर भागने में कामयाब हो गए। इस हेरोइन की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में 75 करोड़ बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह गश्त के दौरान जवानों ने इलाके में हलचल की आवाज सुनी। उन्होंने ललकारा तो हलचल तेज हो गई। यह देखकर वहां छुपे बैठे लोग भाग गए। जवानों से सर्च अभियान चलाया तो हेरोइन के पैकेट बरामद हुए। इसके बाद इलाके में गश्ती बढ़ा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें