फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala: राजिंदरा अस्पताल से हथकड़ी समेत भागा नशा तस्कर काबू, एक पिस्टल, तीन मैगजीन और सात करतूस मिले

Thu, 03 Nov 2022 06:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पुलिस के मुताबिक नशा तस्कर अमरीक सिंह के खिलाफ नशा तस्करी व आर्म्स एक्ट के करीब 13 मुकदमे दर्ज हैं। वह साल 2004 से नशा तस्करी में लगा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में इलाज के दौरान जेल मुलाजिमों को चकमा देकर फरार होने वाले नशा तस्कर को समाना पुलिस ने हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के एक महीने बाद पुलिस ने यह सफलता पाई है। फिलहाल इस मामले में नशा तस्कर के एक साथी की गिरफ्तारी बाकी है। पुलिस के मुताबिक इसी साथी ने नशा तस्कर को भगाने में मदद करने वाले आरोपियों को हथियार की आपूर्ति की थी। गौरतलब है कि इस मामले का कड़ा नोटिस लेते हुए पंजाब सरकार ने घटना के कुछ दिनों बाद जेल के चार अधिकारियों को भी निलंबित कर दिया था। 

विज्ञापन


थाना सदर समाना के एसआई सुरिंदर कुमार के मुताबिक वह अपनी पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर गांव बंमना बस्ती में मौजूद थे। इसी बीच एक गुप्त सूचना मिली कि एक अक्तूबर को इलाज के दौरान सरकारी राजिंदरा अस्पताल से हथकड़ी समेत फरार होने वाला पटियाला जेल का कैदी नशा तस्कर अमरीक सिंह निवासी हरिंदर नगर पटियाला एक जाली नंबर की स्विफ्ट कार से आ रहा है। इसके आधार पर पुलिस पार्टी तुरंत हरकत में आई और नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। 

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से नौ एमएम की एक पिस्टल, तीन मैगजीन व सात कारतूस मिले हैं। पुलिस के मुताबिक यह वही स्विफ्ट कार थी, जिसमें आरोपी फरार हुआ था। पुलिस के मुताबिक मामले में नशा तस्कर के एक साथी दिलप्रीत सिंह निवासी गांव धबलान जिला पटियाला को भी नामजद किया गया है।
विज्ञापन


दिलप्रीत सिंह ने ही नशा तस्कर को भगाने में मदद करने वाले आरोपियों को अवैध हथियारों की सप्लाई की थी। दिलप्रीत सिंह हथियारों की सप्लाई का काम भी नशा तस्कर के कहने पर करता है। पुलिस के मुताबिक नशा तस्कर अमरीक सिंह के खिलाफ नशा तस्करी व आर्म्स एक्ट के करीब 13 मुकदमे दर्ज हैं। वह साल 2004 से नशा तस्करी में लगा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें