फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स तस्करी का आरोपी बोला, नाइजीरियन नहीं इंडियन हूं

Wed, 25 Feb 2015 02:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला क्राइम ब्रांच की ओर से गिरफ्तार किए गए नाइजीरियन युवक से पुलिस को न पासपोर्ट मिला है, न ही वीजा। पुलिस युवक की पहचान पुख्ता करने के लिए दिल्ली स्थित अफ्रीकी दूतावास से संपर्क करेगी।
विज्ञापन


उधर, पुलिस हिरासत से फरार होने के आरोप में इस नाइजीरियन युवक पर पुलिस ने एक और केस दर्ज किया है। मंगलवार को पुलिस की ओर से फेबो स्मिथ पर दर्ज किए ताजा मामले के तहत जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

फैबो ने पुलिस से कहा है कि वह नाइजीरिया का नहीं, भारत का रहने वाला है। दावे की पुष्टि करने के लिए पुलिस दिल्ली स्थित दूतावास से संपर्क कर रही है। मादक पदार्थों की सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार फैबो से पुख्ता जानकारियां लेकर पुलिस दिल्ली में छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी कर सकता कई तस्करों का खुलासा

पंचकूला पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी की निशानदेही पर ड्रग्स तस्करी से जुड़े अन्य लोगों का भी खुलासा हो सकता है। क्राइम ब्रांच के एसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी अपने साथियों के साथ पंचकूला और अन्य इलाकों में आता था, इस बारे में भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

उन्होंने बताया कि आरोपी की ओर से खुद को भारतीय बताने के मामले की जांच की जा रही है। पुलिस फेबो को 22 फरवरी को दिल्ली से गिरफ्तार कर पंचकूला लाई थी। बीते दिन उसने कोर्ट कांप्लेक्स से फरार होने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें