करोड़ों की ड्रग्स तस्करी के मामले की जिला अदालत में सोमवार को सुनवाई हुई। इस दौरान मुख्य आरोपी जगदीश सिंह भोला अदालत में पेश हुआ। पुलिस ने अदालत में प्राइवेट गवाह के तौर पर तेजिंदर सिंह नाम के व्यक्ति को पेश किया।
उसने अदालत में बताया कि जगदीश सिंह भोला और उसका साथी सरबजीत सिंह किराए की गाड़ी पर ड्रग्स का धंधा करते थे। वह गाड़ी का ड्राइवर था। उसने बताया कि दोनों लोग गाड़ियों में नशीले पदार्थ बेचने की बात किया करते थे। वह मेडिसिन सूडो और आइस नाम के नशे को बेचने की बात करते थे।
वहीं, बचाव पक्ष के वकील पीएस वालिया और अन्य वकीलों ने सवाल किए तो वह उनके जवाब नहीं दे सका। अदालत ने 9 फरवरी को अगली सुनवाई की तारीक तय की है। अदालत में भोला सहित उसके और साथी मौजूद रहे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार जांच कमेटी बनाई थी। कमेटी की रिपोर्ट अभी आना बाकी है।
जिक्रयोग है कि भोला और उसके साथियों के खिलाफ बनूड थाने में में मामल दर्ज किया गया था। पुलिस ने धारा,379,411,473,471,120 बी, एमडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।