गोली चलने के बाद डॉ. नेहा शौरी के शरीर से निकले खून के छींटे उनके कमरे और वहां की दीवार पर लगे थे। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और खून के सैंपल लिए हैं। इसके अलावा जहां आरोपी ने खुद को गोली मारी थी, वहां से भी सैंपल जुटाए गए।
पुलिस ने लैपटॉप व अन्य सामान कब्जे में लिया
फोरेंसिक टीम ने वारदात स्थल पर करीब दो घंटे गुजारे। इसके अलावा पुलिस टीम मौके पर जांच करने के बाद मृतका डॉ. नेहा के लैपटॉप व वहां पड़े अन्य सामान को साथ ले गई।