हादसे के बाद दोनों वाहनों में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग पर समसपुर मोड़ के समीप शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे दर्दनाक हादसा हो गया। डंपर और ट्रक की आमने-सामने की भिडंत हो गई।
इसके बाद दोनों वाहन आग का गोला बन गए। बताया जा रहा है कि सोनीपत के सरथल गांव निवासी डंपर चालक विकास जिंदा जल गया। वहीं दोपहर 11 बजे तक भी डंपर के परिचालक का पता नहीं लग पाया है।
बताया जा रहा है कि रेती से भरा एक ट्रक समसपुर मोड़ के समीप सड़क किनारे खड़ा था। यह ट्रक झज्जर की तरफ जा रहा था जबकि डंपर झज्जर की तरफ से दादरी आ रहा था। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।