फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

केरल में नर्स पर जानलेवा हमला, आरोपी ने धारदार हथियार से काटा कान

क्राइम डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sat, 01 Jun 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

केरल के तिरुवनंतपुरम में शुक्रवार को एक नर्स पर कथित तौर पर जानलेवा हमला हुआ है। हमलावर ने नर्स पर एक धारदार हथियार से वार कर उसका कान काट दिया। आरोपी शख्स एंबुलेंस ड्राइवर है और उसी अस्पताल में काम करता है, जहां नर्स काम करती है। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है।


पीड़िता की उम्र 39 साल बताई जा रहा है। आरोपी ने दिन दहाड़े सुबह सात बजे वारदात को अंजाम दिया। घटनास्थल के पास से पुलिसकर्मियों की गाड़ी गुजर रही थी, तभी उन्होंने दोनों को झगड़ते हुए देखा। जिसके बाद पुलिस ने बीच-बचाव किया।


पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया। पीड़िता को सिर और गर्दन में भी चोट आई हैं। वह इस वक्त आईसीयू में भर्ती है।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश करने का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान नीतीश (35) के तौर पर हुई है। पुलिस अधिकारी ने कहा, "आरोपी ने हत्या करने की पूरी कोशिश की और महिला को चार जगह चोट भी आई है। दोनों एक दूसरे को जानते थे। लेकिन ऐसा लगता है कि महिला किसी बात को लेकर सहमत नहीं थी जिसके चलते आरोपी ने ऐसा किया।"


इससे पहले केरल के ही तिरुवनंतपुरम में एक 18 साल की लड़की को 18 साल के ही लड़के ने जलाकर मार दिया था। आरोपी ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि लड़की ने उसका प्रपोजल ठुकरा दिया था। आरोपी अजिन रेजी ने कथित तौर पर पीड़िता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। पीड़िता 60 फीसदी तक जल गई और अगले दिन उसकी मौत हो गई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next