ढकोली की रहने वाली सेवानिवृत्त कैप्टन पत्नी की शिकायत पर कर्नल पति के खिलाफ पुलिस ने दहेज मांगने और उसकी मांग को पूरा न करने की एवज में मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज कराया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सेवानिवृत्त इंद्रप्रीत कौर निवासी ढकोली ने बताया कि 26 फरवरी 2009 को उसकी शादी कर्नल कंवर युद्धेश्वर सिंह निवासी दिल्ली से हुई थी। यह उसके पति की दूसरी शादी थी। वहीं, शादी के बाद उसके घर दो बच्चों ने जन्म लिया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पति का स्वभाव काफी गर्म था और छोटी बात को लेकर उन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आता था, जिसका पता उसे शादी के बाद चला।
शिकायत के अनुसार, शादी के कुछ दिन बाद पति ने दहेज की मांग को पूरा करने के लिए परेशान करना शुरू कर दिया, जिसके लिए वह बिना किसी कारण उससे मारपीट शुरू कर देता था, जिसका जिक्र उसने किसी से नहीं किया।
वहीं, इंद्रप्रीत ने पुलिस को बताया कि उसके पिता का जब देहांत हो गया तो उसके कर्नल पति ने पिता की मौत के बाद उसकी मां से दहेज की मांग को पूरा करने मां को परेशान शुरू कर दिया, जिस पर मां की ओर से घर के सामान के नाम पर उसकी मांग को पूरा करने की कोशिश की। इसके बावजूद दहेज की मांग कम नहीं हुई।
इसी तरह, शादी को लंबा समय बीतने के बाद पति के स्वभाव में बदलाव न आने के चलते उसे अपनी नौकरी तक छोड़नी, जिसके बाद पति ने उसे रहने के लिए खर्चा तक देना बंद कर दिया और बच्चों को पढ़ाने में मुश्किलें पेश आने लगी।
वहीं उसने पति की ज्यादती से तंग आकर पत्नी इंद्रप्रीत ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस के आला अफसरों की दी, जिन्होंने पड़ताल के बाद पति युद्धेश्वर खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।