पंजाब के रोपड़ जिले में एक व्यक्ति ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी पत्नी और ससुर की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों सगे भाइयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी को गंभीर चोटें आने के कारण पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार रोपड़ की रहने वाली दो बहनों परमजीत कौर और राजविंदर कौर का विवाह गांव बलरामपुर के रहने वाले दो सगे भाइयों सरबजीत सिंह, मगघर सिंह के साथ हुआ था। छोटी बहन राजविंदर कौर का मगघर सिंह के साथ छह साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। जिसे लेकर राजविंदर कौर के पिता हरमीत सिंह खुश नहीं थे। काफी समय से परिवार में झगड़ा चल रहा था। शुक्रवार देर रात को भी इसी बात को लेकर परिवार में बातचीत चल रही थी।