थाना सरहिंद अधीन पड़ते गांव सानीपुर में बुजुर्ग सास-बहू का कत्ल किए जाने का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान हरमिंदर कौर (63) और उनकी सास गुरदेव कौर (85) के तौर पर हुई है।
जानकारी के मुताबिक हरमिंदर कौर का बेटा गुरशरनजोत सिंह वकील है और फतेहगढ़ साहिब कचहरी में वकालत करता है। उनकी पत्नी अध्यापिका है। वीरवार को हरमिंदर और गुरदेव कौर घर में अकेली थीं। वकील का बेटा सैमन स्कूल गया हुआ था। दोपहर साढ़े तीन बजे वह लौटा तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पड़ोसियों ने जबरदस्ती दरवाजा खोला तो अंदर फर्श पर गुरदेव कौर की लाश खून से लथपथ पड़ी थी और उसके पास टूटा हुआ बेसबॉल बैट पड़ा था।