फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू को कमरे में बंद कर गर्म तवे से दागा, छह माह के बेटे और बेटी को भी छीना

Mon, 06 Aug 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
पंजाब के पाटियाला में प्रताड़ना का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहां के रहने वाली हरप्रीत कौर ने अपने ससुराल वालों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। हरप्रीत के मुताबिक शुक्रवार की शाम करीब छह बजे ससुराल वालों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। इतना ही नहीं उससे ढाई साल की बेटी और छह माह के दुधमुहे बच्चे को भी छीन लिया। घटना की जानकारी पीड़िता ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर में दी। इसके बाद सुबह पहुंची टीम ने महिला को मुक्त कराया। हरप्रीत कौर ने ससुराल पक्ष पर गर्म तवे से दागे जाने का भी आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


पैसों के लिए गर्म तवे से दागा
हरप्रीत कौर ने ससुराल पर पैसों की वजह से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि ससुराल पक्ष लगातार पैसों की मांग कर रहा था।  ससुराल वालों लेंटर के लिए उससे दो लाख रूपये की मांग कर रहे थे। पैसे न देने पर उन्हें प्रताड़ित किया। हालांकि महिला ने किसी के भी खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है। प्राथमिक इलाज के बाद वो अपने पिता के घर जली गई हैं।  हरप्रीत की शादी 3 साल पहले हुई थी।
विज्ञापन

रात में भी टीम ने ली तलाशी

सांकेतिक तस्वीर
ससुराल वालों ने जिस कमरे में उसे बंधक बनाए हुए थे, उस कमरे की लाइट तक भी काट दी गई थी। महिला ने चाइल्ड हेल्पलाइन को रात साढे ग्यारह बजे घटना की जानकारी दी। थाना बख्शीवाला इंचार्ज राजविंदर कौर ने बताया कि पीड़ित से मेडिकल कराने के लिए कहा गया था। उन्होंने अभी तक किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है। बयान के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

चाइल्ड हेल्पलाइन ऑफिस सूलर की कोऑर्डिनेटर बलजीत के मुताबिक पीड़ित ने रात 11:35 पर कॉल की। उसी वक्त टीम रात 1:30 बजे गांव पहुंचकर तलाशी ली लेकिन अंधेरे की वजह से टीम कोई नहीं मिला। हालांकि शनिवार सुबह आठ बजे टीम ने पता कर महिला को कमरे से बाहर निकाला। 

पहले भी कर चुके हैं मारपीट
पीड़िता के मुताबिक मामा के खिलाफ शिकायत देने के बाद ससुराल पक्ष उन पर खफा रहते हैं। महिला ने बताया कि शादी के 22 दिन बाद ही मामा ससुर ने घर में उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। जिसके बाद गांव में पंचायत बुलाई और परिवार को शिकायत दी। विरोध करने पर ससुराल वालों ने मारपीट भी की। इसके बाद से वो उससे खफा रहते हैं। पीड़िता के पिता ड्राइवर हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें