फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन के नवजात का लिंग तक नोच गए कुत्ते

Mon, 05 Jan 2015 07:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर बाईपास पर सड़क किनारे दो दिन के नवजात को कुत्तों और नेवलों ने नोचकर मार डाला। थाना सिटी की पुलिस ने शव को जानवरों से छुड़वाकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार डीएसपी सब-डिवीजन महिंदर सिंह को सूचना मिली थी कि अमृतसर बाईपास के पास पड़ती सड़क के किनारे एक नवजात की लाश पड़ी है, जिसे लावारिस कुत्ते और नेवले नोच खा रहे हैं। इस पर डीएसपी की अगुवाई में थाना सिटी की पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को कब्जे में लिया।

जांच में खुलासा हुआ कि जानवरों ने नवजात के शव को इतना नोच खाया कि बच्चा लड़का था या लड़की, ये पता नहीं चल पाया। सिटी पुलिस ने नवजात के शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि नवजात लड़का था या लड़की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें