फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दुराचारी' डाक्टर का सरेंडर, बताया रेप का सच

Thu, 15 May 2014 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मरीज महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर शिवालिक व्यू होटल में दुराचार करने वाले पंचकूला के डॉ ललित वरमानी ने सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया। पकड़े गए डाक्टर को पुलिस ने सेक्टर 16 जनरल अस्पताल में मेडिकल करवाया। पूछताछ में डाक्टर ने बताया कि दुराचार के समय पहने हुए कपड़े उसने धो दिए है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी डाक्टर को सिविल जज हसनदीप सिंह बाजवा की अदालत में पेश किया। बचाव पक्ष के वकील ने दलील दी कि पुलिस द्वारा जब्त सीसीटीवी फुटेज में पीडि़ता हसते हुए होटल के अंदर और बाहर जाती हुई दिख रही है।
अगर दुराचार होता तो वह होटल के बार आकर शोर मचाती। उन्होंने कहा कि डाक्टर को फंसाया गया है। उन्होंने अदालत सीसीटीवी फुटेज, पीडि़ता की मेडिकल रिपोर्ट और जेल में डाक्टर को बी क्लास सुविधा देने की मांग की।
विज्ञापन

मेडिकल बोर्ड करेगा डाक्टर का मेडिकल

शिकायतकर्ता पक्ष के वकील ने कहा कि पुलिस ने डाक्टर का मेडिकल सही नहीं करवाया है। डाक्टर का मेडिकल डाक्टरों के बोर्ड से करवाना चाहिए। पुलिस मामले में सही जांच नहीं कर रही है।

अदालत ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद आरोपी डाक्टर का मेडिकल डाक्टरों के बोर्ड से करवाने की अर्जी मंजूर की। अदालत ने आदेश जारी किए कि 17 मई को सुबह दस बजे सेक्टर 16 जनरल अस्पताल के डाक्टरों को बोर्ड आरोपी डाक्टर का मेडिकल करेगें।जिसकी एक कॉपी जेल और अस्पताल प्रशासन को भेज दी।

इसके अलावा डाक्टर को बी क्लास सुविधा देने की अर्जी भी मंजूर कर ली। जबकि बचाव पक्ष द्वारा विडियो फुटेज की मांग की अजी को खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि मामले की जांच अभी अधूरी है। अदलात ने आरोपी डाक्टर ललित वरमारनी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजकर  27 मई को अदालत में पेश करने के लिए कहा है। 

जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया

दुराचार करने से पहले डाक्टर ने महिला को जूस में नशीला पदार्थ मिलाया था। पीडि़ता को जब होश आया तो डाक्टर ने महिला का फोन छीनकर उसे जान से मारने की धमकी दे डाली और उसे सेक्टर 11 स्थित उसके घर पर छोड़ आया। पीडि़ता ने सोमवार शाम डाक्टर के खिलाफ दुराचार की शिकायत सेक्टर 17 थाना पुलिस में दी।

पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करवाकर पंचकूला के एमबीबीएस डाक्टर ललित वरमानी के खिलाफ दुराचार का मामला दर्जकर उसे पकड़ने के लिए पंचकूला सेक्टर 2 में कोठी और क्लीनिक पर छापा मारा।

डॉक्टर से इलाज करवाती थी पीड़िता

दुराचार करने वाले डाक्टर ललित वरमानी का पंचकूला सेक्टर 2 केएससीओ नं 9 में वरमानी क्लीनिक है। पीडि़ता मूल रुप से हिमाचल स्थित हमीरपुर की रहने वाली है और उसका पति से तलाक हो चुका है।

सेक्टर 11 निवासी तीस वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह थाईराइड का इलाज पंचकूला सेक्टर 2 के वरमानी क्लीनिक के डाक्टर ललित वरमानी से करवा रही थी। 30 अप्रैल की शाम इलाज के लिए क्लीनिक में जाकर डाक्टर से इलाज करवाया था।

चंडीगढ़ आने के लिए महिला ऑटो लेने लगी तो डाक्टर ने कहा कि वह चंडीगढ़ जा रहे हैं। रात के समय वह उनको छोड़ देंगें। महिला डाक्टर के साथ गाड़ी में सेक्टर 11 पहुंची। इस दौरान महिला ने बताया कि उसे नौकरी की तलाश है। डाक्टर ने कहा कि उसका दोस्त की फैक्टरी है और वह उसे कंप्यूटर की जॉब दिला दूंगा।

इंटरव्यू दिलाने के बहाने ले गया होटल

चार अप्रैल रविवार को डाक्टर ललित वरमानी ने पीडि़त महिला को फोन कर बताया कि नौकरी के लिए इंटव्यू देने शिवालिक व्यू होटल जाना है। डाक्टर ने महिला को मार्केट से पिकअप कर होटल के कमरा नं 510 में ले गया। डाक्टर ने महिला को बताया कि दोस्त आ रहा है।

डाक्टर ने उसे खाना खाने के लिए ऑफर किया। महिला ने मना कर दिया तो उसे जूस पिला दिया। पीडि़त महिला ने बताया कि जूस पीने के बाद वह बहोश हो गई। दो घंटे बाद होश आया तो उसके साथ रेप हो चुका था। पीडि़ता ने फोन कर पुलिस को बुलाना चाहा तो डाक्टर ने उसका फोन छीन लिया और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे डाली।

बाद में डाक्टर ने पीडि़ता को सेक्टर 11 की मार्केट में छोड़ डाला। सोमवर को पीडि़ता ने डाक्टर से संपर्क किया तो मामला दबाने के लिए रुपये ऑफर करने लगा। पीडि़ता ने सोमवार शाम को सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन में डाक्टर ललित वरमानी के खिलाफ शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने सुलझाया अपहरण का मामला

पटना पुलिस ने एक अपहरण के मामले का खुलासा करते हुए सोमवार को एक लड़के और दो नाबालिग लड़कियों को गिरफ्तार किया। इनको पुणे से गिरफ्तार किया गया और पटना पूछताछ के लिए लाया गया है।

दो मई को दो नाबालिग लड़कियां अपने प्रेमियों के साथ फरार हो गई थीं लेकिन एक लड़के ने बीच रास्ते में उनका साथ छोड़ दिया और पटना लौट आया।

दोनों नाबालिग लड़कियां बहनें हैं और आकाश व शांतनु के साथ उनका अफेयर चल रहा था। चारों लोग कंकरबाग के निवासी हैं और अच्छे परिवारों से संबंध रखते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें