फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर किनारे घूमने गई थी नाबालिग बच्चियां, घात लगाए बैठे गोताखोरों ने किया रेप

Fri, 06 Jul 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
नहर किनारे शाम को घूमने निकली नाबालिग बच्चियों के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। घटना पंजाब के संगरूर की है। यहां के खनौरी में नहर किनारे घूमने गई दो नाबालिग बच्चियों से दो गोताखोरों ने दुराचार किया। दोनों बच्चियां सातवीं कक्षा में पढ़ती हैं। पुलिस ने दोनों गोताखोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना खनौरी के प्रभारी प्रीतपाल सिंह और सब इंस्पेक्टर गगनदीपकौर ने बताया कि खनौरी शहर की एक महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी दो लड़कियां हैं। एक की उम्र 18 साल और दूसरी की 13 साल है। उनके तीन बेटे हैं।  महिला ने बताया कि उनकी छोटी बेटी सातवीं कक्षा में पढ़ती है और बुधवार शाम वह अपनी 12 साल की सहेली के साथ नहर की पटरी पर घूमने गई थी।

जब काफी समय दोनों घर नहीं लौटी तो उनका सारा परिवार उनकी तलाश करने लगा। देर शाम जब दोनों घर वापस आई तो परिवार वालों ने उनसे पूछा तो लड़की ने बताया कि गोताखोर दाना और विकास उन्हें बहलाकर ले गए। उन्होंने उनके साथ दुराचार किया। पुलिस ने बयान के आधार पर गोताखोर दाना और विकास के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें