फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बजरंगी भाईजान’ देखने जाना पड़ा महंगा, पहुंचा अस्पताल

Mon, 20 Jul 2015 08:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की चर्चित फिल्म बजरंगी भाईजान की टिकट को लेकर मॉल में जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि मॉल के बाउंसरों ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला गुर्जरवाड़ा निवासी शिवम और राहुल परिवार के साथ रविवार सुबह सर्कुलर रोड स्थित बीएमजी मॉल में सलमान खान अभिनीत फिल्म बजरंगी भाईजान देखने के लिए पहुंचे थे। मॉल के सिनेमा में टिकट नहीं मिलने के कारण उनकी बाउंसरों के साथ कहासुनी हो गई।

आरोप है कि बात बढ़ती देख बाउंसरों ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद बाउंसरों ने दोनों युवकों की लात-घूसों से धुनाई शुरू कर दी। घायलों का कहना है कि उन पर चाकुओं से भी वार किया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए।
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई थी, लेकिन पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए है।  गौरतलब है कि मॉल के बाउंसर इससे पहले भी कई बार इस तरह हमला कर चुके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

शुक्रवार से ही है टिकट की मारामारी

बता दें कि ईद से एक दिन पहले शुक्रवार को पूरे देश में सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान रिलीज हुई थी। फिल्म के पहले ही दिन पहले शो के दौरान भी टिकट को लेकर हंगामा हुआ था, लेकिन मॉल प्रबंधन ने लोगों को उस समय शांत करा दिया था।

लोगों में इस फिल्म को देखने को लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई थी। लगातार इस फिल्म के तमाम शो में हाउसफुल चल रहे हैं। रविवार को कुछ ज्यादा ही भीड़ इस फिल्म को देखने पहुंची। सुरक्षा की दृष्टि से मॉल में अब एक पीसीआर तैनात की गई है।

मामले की जांच की जा रही है: एसएचओ
थाना शहर प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बीएमजी मॉल में झगड़ा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। हमले में दो युवकों को चोट भी आई है। झगड़ा किस बात को लेकर हुआ और किसने किया, इसकी जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें