फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरण के दौरान 2 गुटों में मारपीट, युवकों को चाकुओं से गोदा

Sun, 08 May 2016 07:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चाकू से हमला
विज्ञापन
पंचकूला में सेक्टर-14 में जागरण के दौरान दो गुट भिड़ गए। इस दौरान एक गुट के सदस्य दूसरे गुट के दो युवकों को चाकू से गोद कर मौके से फरार हो गए। घायल सोनू ने बताया कि शनिवार को वह चचेरे भाई नवदीप और बबलू के साथ सेक्टर-14 की मेन मार्केट में जागरण में गए थे।
विज्ञापन


रात में तीनों जब पानी पीने बाहर आए तो उन्हें रैली गांव के सुशील उर्फ डोपा, सुनील, अजय, दीपू पिंकू और रैला गांव काका लब्बना के साथ करीब 12 लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। इसमें सुनील, सुशील, पिंकू और अजय ने उन दोनों पर चाकू से हमला किया। उन्होंने बताया कि पिंकू और सुशील ने नवदीप की जांघ, सीने और बाजू पर कई बार वार किए।

जबकि अजय और दीपू ने उस पर चाकू से हमला किया। इस दौरान उनके माथे पर चोट आई। इसके बाद दोनों की चीख सुनकर वहां लोग इकट्ठा होने लगे। लोगों को आते देख सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को घायल अवस्था में जनरल अस्पताल लेकर गई। जहां से सोनू के उपचार के बाद रविवार सुबह उसे छुट्टी दे दी गई। नवदीप सिंह का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें