जेई ने युवक को कार पार्क करने से रोक दिया। इससे युवक को गुस्सा आ गया और उसने जेई के साथ खौफनाक कांड कर दिया। व्यक्ति ने पहले कार से उतरकर जेई से गाली गलौच की। इसके बाद उन्हें थप्पड़
जड़ दिए। जाते समय जेई पर कार चढ़ाने की कोशिश की। जेई ने मुश्किल से अपनी
जान बचाई।
फेज-5 स्थित बूथ मार्केट के सामने पार्किंग में सोमवार को उस समय माहौल पूरी तरह गरमा गया। जब पार्किंग में प्रीमिक्स का काम जारी होने के कारण नगर निगम के इंजीनियर ने एक व्यक्ति को वहां गाड़ी पार्क करने से रोक दिया। जेई ने इस संबंध में थाना फेज-1 में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए प्रक्रिया तेज कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में निगर निगम के जेई धर्मेंद्र ने बताया कि सोमवार को फेज-5 की बूथ मार्केट में प्रीमिक्स डालने का काम चल रहा था। मशीने मार्केट में लगी हुई थीं। तभी वहां पर सीएच01एसी 6893 नंबर की स्विफ्ट कार आकर रुकी। इस कार को चला रहा व्यक्ति उसी जगह कार को खड़ी करने लगा।
वहां ड्यूटी पर मौजूद जेई ने गाड़ी ड्राइव कर रहे व्यक्ति से कहा कि यहां कार खड़ी करने से लुक की छींटे उसकी कार पर पड़ सकती हैं। इससे कार को नुकसान पहुंच सकता है। इसी बात पर व्यक्ति भड़क गया। इसके बाद उसने कार से निकलते ही जेई से गाली गलौच की। जब जेई ने उसे गाली देने से मना किया तो उसने थप्पड़ जड़ दिए।
इसके बाद तेजी से कार की तरफ गया और कार स्टार्ट कर उन पर चढ़ाने की कोशिश की। जब उन्होंने उसे रोकने की कोशिश तो वह कार को भगाकर ले गया। धर्मेंद्र ने बताया कि उन्होंने पुलिस को शिकायत दे दी। दूसरी तरफ पता चला है कि कार चंडीगढ़ सेक्टर-7 के किसी व्यक्ति की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।