जगरांव के एक मोहल्ले में शादी समारोह में दुल्हन लेकर लौटे एक दूल्हे की प्रेमिका ने बारातियों की हाजिरी में उसे घेरकर हंगामा किया।
प्रेमिका ने आरोप लगाए कि दूल्हे ने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ धोखाधड़ी की और चोरी चोरी शादी कर ली। इस हंगामे के बीच दूल्हे एकदम गायब हो गया।
जगरांव के एक मोहल्ले में रहने वाला एनआरआई रविवार देर शाम दुल्हन लेकर वापस लौटा तो एक महिला ने खुद को उसकी प्रेमिका बताते हुए उसे घेर लिया। उसने शादी करवाने पर जबरदस्त हंगामा किया।
प्रेमिका के हंगामे से दूल्हे का परिवार नवविवाहिता जोड़ी का शगुन तक नहीं कर सका। थाना सिटी की पुलिस भी मौके पर पहुंची। मामले का अभी तक कोई हल नहीं निकाला है।