डेहलों के गांव बब्बी स्थित गुरु तेग बहादुर अस्पताल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग की जीएनएम भाग दूसरे की छात्रा सुखप्रीत कौर (20) ने रविवार रात को हॉस्टल के कमरे में ही फंदा लगा लिया।
जब उसके साथ रहने वाली उसकी सहेलियां वापस आईं तो उसे लटकता देख उन्होंने शोर मचाया। छात्राओं ने सुखप्रीत को तुरंत नीचे उतारा और उसे माडल टाउन स्थित गुरु तेग बहादुर अस्पताल में दाखिल कराया।
जहां सोमवार सुबह करीब चार बजे उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद थाना डेहलों पुलिस मौके पर पहुंच गई। अभी सुखप्रीत के आत्महत्या करने के कारणों का कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस के मुताबिक सुखप्रीत मानसिक रूप से परेशान थी।