फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु बांधने पर दो पक्षों में हुआ विवाद, एक पक्ष ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 12 साल के बच्चे को गोली लगी

Wed, 18 Nov 2020 05:12 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
विज्ञापन
मौकेे पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल के गुल्लरपुर रोड़ पर बुधवार को पशु बांधने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें एक 12 साल के बच्चे की जांघ में गोली लगी गई, जिसे गंभीर हालत में करनाल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी रामफल व डीएसपी असध रमेश चंद मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन


पुलिस अनुसार सुबह करीब 11 बजे राजेश निवासी निसिंग थाने में शिकायत देने आया था कि वह गुल्लरपुर रोड़ गोदाम का निर्माण करवा रहा है लेकिन प्रेम निवासी गुल्लरपुर रोड़ निसिंग उसके रेत पर अपने पशु बांध रहा है। जिसके बाद दो कर्मचारी राजेश के साथ भेज दिए गए, तभी घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर पुलिस कर्मचारी को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जिसकी सूचना तुरंत थाना में दी गई तो थाना प्रभारी रामफल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 

घटनास्थल से प्रेम व रमेश को रायफल व रिवॉल्वर समेत काबू कर लिया गया। दोनों ने रायफल व रिवॉल्वर से करीब 10 फायर किए गए थे। जिस दौरान राजेश पक्ष के एक 12 साल के बच्चे की जांघ में गोली लग गई, जिसको गंभीर हालत में करनाल रेफर कर दिया गया। वहीं, एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच करीब 12 खाली खोल समेत अन्य जरूरी साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों में है पुरानी रंजिश

लोगों से मिली जानकारी अनुसार दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। जिसके चलते यह बड़ी घटना घटित हुई। दोनों पक्षों में मंदिर में प्रधान बनने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें सबसे पहला प्रधान प्रेम को चुना गया था। जिस कारण दोनों पक्षों में रंजिश बनी हुई थी व पुलिस अनुसार 2016 में किसी मामले को लेकर दोनों पक्षों में मुकदमा भी दर्ज है। इस घटना को शहरवासी पुरानी रंजिश से जोड़ कर देख रहे हैं।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि राजेश गुल्लरपुर रोड़ पर प्रेम के घर के सामने दुकान/गोदाम का निर्माण करवा रहा है। साथ में किसी अन्य व्यक्ति का प्लॉट है, जिसमें प्रेम पेड़ से अपने पशु बांधता है। घटना वाले दिन राजेश ने वह पेड़ कटवा दिया गया। जिसके चलते दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई जो बाद में इतनी बढ़ गई कि बात गोली चलने तक पहुंच गई। जिसमें राजेश पक्ष के एक बच्चे को जांघ में गोली व एक अन्य को चोट आई है।

इस बारे में थाना प्रभारी रामफल का कहना है कि फायरिंग की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंच दो लोगों को हथियार समेत काबू कर लिया गया है। दूसरे पक्ष के बयान होने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामले की गंभीरता से जांच की रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें