फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: यहां कब्र से बाहर मिला सिर कटा शव, ग्रामीणों ने जताई तंत्र-मंत्र की आशंका

Wed, 18 Nov 2020 12:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
घट्नास्थल पर पहुंचे ग्रामीण व कब्र में दफनाया गया शव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कप्तानगंज थानाक्षेत्र के सुधियानी गांव निवासी हाकिम दीवान (65) का शव मंगलवार की रात में कब्र से बाहर निकाल दिया गया। बुधवार की सुबह सिर कटा शव बगल में स्थित उनके पिता की कब्र पर पाया गया। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे लोग शव को इस हाल में देखकर सन्न रह गए। सूचना के बाद मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद शव को दुबारा दफनाया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बीते चार नवंबर को बीमारी के चलते हाकिम दीवान की मौत हो गई थी। परिजनो ने पांच नवंबर को सुबह गांव के कब्रिस्तान में शव को दफना दिया था। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार की रात में किसी ने कब्र खोदकर शव का सिर काटकर बाहर निकाल दिया। बुधवार की सुबह शव उनके पिता रमजान के पक्की कब्र पर मिला।
विज्ञापन

सुबह लोगों ने टहलने के दौरान शव को देखा तो शोर करने लगे। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों व ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस की उपस्थित में शव को मृतक के बड़े पुत्र वायस व अन्य परिजनों द्वारा दफन कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार यह कृत्य किसी तांत्रिक का हो सकता है। पुलिस ने कब्र के अंदर रखा कुदाल बरामद किया है।

गौरतलब है कि सात नवंबर को रामकोला क्षेत्र के देवरिया बाबू गांव में छह दिन पूर्व कब्रिस्तान में दफनाई 28 वर्षीय एक महिला के शव को कब्र से बाहर निकालकर उसका दायां हाथ काट दिया गया था परिजनों व ग्रामीणों ने आशंका जताई थी कि महिला का दायां हाथ जादू टोना के लिए काटा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें