फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बंटवारे पर भाइयों में बहा खून

Sat, 20 Sep 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मटौर में घर के बंटवारे को लेकर दो बड़े भाइयों ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर छोटे भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। छोटे भाई पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


आरोपियों ने भाई के ऑटो और मोटरसाइकिल को भी तोड़ दिया। पीड़ित के परिवार ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस टीम ने घायल को गंभीर हालत में फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
जानकारी के अनुसार महिंदर सिंह दूध बेचता है।

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9:30 बजे जैसे ही वह घर पहुंचा तो बड़े भाई भाग सिंह और हरनेक सिंह, भाभी दर्शन कौर, भतीजे जरनैल सिंह, कुलदीप सिंह और मलकीत सिंह उसके घर पहुंच गए। आरोप है कि यहां आते उक्त सभी लोगों ने महिंदर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके शोर मचाने पर उसके घरवाले बाहर आए और उसे बचाने की कोशिश की। इसके बाद हमलावर वहां से भाग गए। महिंदर की पत्नी ने पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी। पुलिस ने घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

घायल के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि काफी समय से घर के बंटवारे को लेकर उनमें विवाद चल रहा है। दो तीन दिन पहले भी भाइयों का आपस में झगड़ा हो चुका है। इसके बाद पास के गांव के कुछ गणमान्य लोगों ने सुलह करवाने की कोशिश की थी। लेकिन, शुक्रवार को इस विवाद ने खूनी लड़ाई का रूप धारण कर लिया।

उधर, दूसरी ओर महिंदर सिंह का भतीजा कुलदीप सिंह भी अस्पताल में भर्ती है। उनका कहना है कि झगड़े की पहल महिंदर सिंह ने की थी। उसने उस पर धारधार हथियार से हमला किया। साथ ही उसकी इनोवा भी क्षतिग्रस्त कर दी। थाना मटौर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें