फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर्स का खुलासा, 200 फोन कॉल्स कीं थीं पाकिस्तान

Thu, 07 Jan 2016 11:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़/मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़/मोहाली। पाकिस्तान के सिम और हथियारों के साथ गिरफ्तार किए गए मोस्टवांटेड गैंगस्टरों से बड़ा खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी गुरजंट उर्फ भोलू लगातार पाकिस्तान में बैठे एजेंट के टच में था।
विज्ञापन


उसने करीब 200 फोन कॉल्स पाकिस्तान की थीं। इनमें से अधिकतर कॉल्स उसने अपने गांव हवेलिया से कीं। ये कॉल्स उसके थाइलैंड से आने के बाद हुईं हैं। इसके अलावा लुधियाना निवासी व्यक्ति जिसने आरोपियों को फर्जी तरीके से ड्राइविंग व लाइसेंस बनाने में मदद की थी।

उसकी भी पुलिस ने पहचान कर ली थी। पुलिस के मुताबिक गुरजंट पाकिस्तानी एजेंट इमित्याज से बात करने के लिए इंडियन सिम का ही प्रयोग करता था। लेकिन जब वह अक्तूबर 2015 में थाइलैंड गया तो वहां उसने पाक एजेंट से पाकिस्तानी सिम लिया था।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक नशीले पदार्थों और हथियारों की सप्लाई फाजिल्का व राजस्थान बार्डर के माध्यम से होती थी। पुलिस के मुताबिक पाकिस्तान के साथ लगते बार्डर एरिया में मोबाइल नेटवर्क ठीक से काम नहीं करता है। ऐसे में पाकिस्तानी सिम उनके लिए मददगार बनती थी। वहीं, बुधवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें चार दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।

जेल से भागकर पाकिस्तान से की तस्करी
वर्ष 2010 में जेल से भागने के बाद इन्होंने अपने अन्य साथियों मनी डियाल व आरोपी अमनदीप सिंह उर्फ अमना निवासी धनोआ के साथ मिलकर हिंदू मलकोट राजस्थान, फिरोजपुर, फाजिल्का की तरफ से एक क्विंटल 44 किलोग्राम हेरोइन की अलग-अलग खेप व भारी मात्रा असला जिसमें एक स्टेनगन 9 एमएम, दो पिस्टल नौ एमएम, तीन पिस्टल प्वाइंट तीस बोर, कारतूस व पाकिस्तानी सिम कार्ड मंगाए थे। आरोपी इस काम में बेरोजगार युवाओं का भी प्रयोग करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें