रॉक गार्डन की पार्किंग में खड़ी गाड़ी से मेजर की पत्नी का पर्स चोरी हो गया, जिसमें इंगेजमेंट की हीरे की अंगूठी समेत दो अन्य अंगूठियां थीं। मेजर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मेजर वरिंदर ने बताया कि वह सोमवार सुबह रॉक गार्डन की पार्किंग में गाड़ी खड़ी करके घूमने चले गए थे। उनके साथ पत्नी और बेटी थी। उन्होंने बताया कि पत्नी गाड़ी में ही अपना पर्स छोड़कर गई थी। दो घंटे बाद जब वह गार्डन से घूमकर आए तो गाड़ी का शीशा नीचे से खुला था और पर्स गायब था।
इसकी सूचना उन्होंने इमरजेंसी नंबर पर पुलिस को दी। उनका कहना है कि हीरे की अंगूठी उनकी इंगेजमेंट की थी। सेक्टर-3 थाना पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
घूमने आए हैं चंडीगढ़
मेजर वरिंदर ने बताया कि वह कश्मीर में पोस्टेड हैं। मूलरूप से महाराष्ट्र के रहने वाले है। वह पत्नी और बच्ची के साथ एक हफ्ते के लिए चंडीगढ़ घूमने आए थे। शहर में वे चंडी मंदिर स्थित आर्मी कैंपस में रुके हैं। वहीं, उनकी पत्नी का कहना है कि इंगेजमेंट अंगूठी चोरी होने का बहुत दुख है।