फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda: ट्रेन में आ रहे बठिंडा के व्यापारी से करोड़ों की लूट, पुलिस की नाकाबंदी देख जेवर फेंक हुए फरार

Mon, 04 Dec 2023 10:47 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

लूटे गए हीरे जेवरात की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। जब लुटेरे कार पर सवार होकर बठिंडा की तरफ आ रहे थे तो रास्ते में हाईवे पर पुलिस की सख्त नाकाबंदी देखकर आरोपी लूटे हुए जेवर फेंक कर फरार हो गए। 
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगरूर में ट्रेन से आ रहे एक ज्वेलर से बीती रात करोड़ों के हीरे जेवरात लूट लिए गए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी कार में फरार हो गए। सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि लूटे गए हीरे जेवरात की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। जब लुटेरे कार पर सवार होकर बठिंडा की तरफ आ रहे थे तो रास्ते में हाईवे पर पुलिस की सख्त नाकाबंदी देखकर आरोपी लूटे हुए जेवर फेंक कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, पांचों लुटेरे फरार होने में कामयाब हो गए लेकिन पुलिस को इनकी भनक लग चुकी है कि ये कहां के रहने वाले है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा आरोपियों को पकड़ने के लिए अबोहर फाजिल्का की तरफ छापामरी की जा रही है। एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एसपीडी इस मामले के बारे में दोपहर को मीडिया को पूरी जानकारी देंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें