फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-यूपी का मोस्ट वांटेड शार्प शूटर अरेस्ट

Fri, 27 Feb 2015 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दिखने में भोला भाला, लेकिन हरियाणा समेत दिल्ली व यूपी में हत्या व लूट में आतंक का पर्याय बने मोस्ट वांडेट महताब उर्फ जीवा काना को अरेस्ट कर लिया गया है। महतबा उर्फ जीवा कैराना के मुकीम काला गैंग का शार्प शूटर है और उस पर दिल्ली, यूपी व हरियाणा पुलिस का सवा लाख का इनाम है। बाद में उससे मिली जानकारी पर सीआईए वन पानीपत ने दिल्ली क्राइम ईस्ट जोन के साथ संयुक्त ऑप्रेशन चलाकर दिल्ली के शकरपुर क्षेत्र से तीन इनामी बदमाशों को मुठभेड़ के बीच काबू किया है।
विज्ञापन


बदमाशों ने दोनों बार पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस के शार्प शूटर महताब को काबू कर पानीपत की लूट की दो बड़ी वारदातों समेत यूपी, दिल्ली व हरियाणा में लूट, हत्या, फिरौती व जान से मारने के प्रयास की 40 के करीब वारदातों का खुलासा किया है। गैंग के कई सदस्य पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे।

सीआईए वन ने महताब को तीन दिन के रिमांड पर लिया है और दिल्ली में काबू तीनों बदमाशों को दिल्ली की कोर्ट में पेश कर दिया। गैंग के शार्प शूटर व बाकी आरोपियों को काबू करने के बाद प्रदेश समेत दिल्ली व यूपी पुलिस को राहत की कुछ सांस मिली है।
विज्ञापन

पानीपत से काबू महताब पर था सवा लाख का इनाम

सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप धनखड़ ने वीरवार को पत्रकार वार्ता में पुलिस ऑप्रेशन से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सीआईए-वन की टीम बीती रात को सब-इंस्पेक्टर ओमप्रकाश की अगुवाई में गश्त पर थी। जिसमें सब-इंस्पेक्टर धर्मबीर सिंह, हवलदार नवनीश, सिपाही सत्यवान, सुशील व देवेंद्र शामिल थे।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लूट व हत्या का इनामी बदमाश महताब उर्फ जीवा काना उर्फ प्रधान अपने एक साथी के साथ पानीपत की नूरवाला स्थित एक कालोनी में आ रहा है।

पुलिस ने भैंसवाल चौक पर नाका लगाया और सामने से एक मोटरसाइकिल आते दिखाई दी। मोटरसाइकिल सवारों ने पुलिस टीम को देखकर वापस भागने का प्रयास किया और उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर धर्मबीर सिंह ने एक को काबू कर लिया।

इसी बीच मोटरसाइकिल सवार दूसरे व्यक्ति ने सब-इंस्पेक्टर धर्मबीर पर फायर कर दिया। जिसमें सब-इंस्पेक्टर धर्मबीर बाल-बाल बच गया और दूसरा आरोपी फायर करने के बाद मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पकडे़ गए युवक से एक विदेशी पिस्तौल व 29 कारतूस बरामद किए।

जवाबी फायर कर तीनों को दबोचा

आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम महताब उर्फ जीवा काना उर्फ प्रधान निवासी बलवा शामली बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर में मुकदमा दर्ज कराया और उससे पूछताछ की। उसने बताया कि उसके साथ साबिर उर्फ मुखिया निवासी जंधेड़ी, कैराना भी था। महताब ने बताया कि उसके कई साथी दिल्ली के शकरपुर क्षेत्र में भी हैं।

दिल्ली क्राइम पुलिस के साथ चलाया संयुक्त ऑप्रेशन
इंस्पेक्टर संदीप धनखड़ ने बताया कि इनामी बदमाश महताब उर्फ जीवा काना ने बताया कि उसके कई साथी दिल्ली के शकरपुर क्षेत्र में भी हैं। उन्होंने क्राइम सैल दिल्ली ईस्ट से संपर्क किया और उनके साथ संयुक्त आप्रेशन चलाया।

आप्रेशन के दौरान बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर किया। पुलिस ने भी जवाबी फायर किया और तीनों को दबोच लिया। पुलिस को उन्होंने अपनी पहचान सादर निवासी यूपी, कृष्ण निवासी औरंगाबाद-यूपी व सुंदर निवासी गांव जेवर गौतमबुद्ध नगर-यूपी के रूप में दी। सादर से विदेशी पिस्तौल व छह कारतूस, कृष्ण से पिस्तौल व चार और सुंदर से पिस्तौल व तीन कारतूस बरामद किए हैं। बदमाशों से एक स्कार्पियो गाड़ी और उनके कमरे से दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
विज्ञापन

महताब समेत चारों हैं ईनामी

पुलिस ने बताया कि महताब उर्फ जीवा काना पर सवा लाख रुपये का इनाम है। उस पर पानीपत के बापौली थाना के अंतर्गत लूट की एक वारदात में डीजीपी हरियाणा द्वारा 50 हजार का इनाम घोषित है। इसके अलावा यमुनानगर में लूट की वारदात पर 25 हजार व यूपी में लूट व हत्या की वारदातों में 50 हजार रुपये का इनाम है। सादर पर दिल्ली पुलिस द्वारा 50 हजार रुपये, कृष्ण व सुंदर पर दिल्ली पुलिस द्वारा पांच-पांच हजार रुपये का इनाम है।

महताब पानीपत में किराए के कमरे में रहता था
पुलिस ने बताया कि महताब पानीपत के नूरवाला की एक कालोनी में किराए के कमरे में रहता था। उसके साथ इसरार उर्फ डाक्टर निवासी फुरगान-कैराना व नौशाद निवासी बरनाव जंधेड़ी-सहारनपुर भी रहता था। उन दोनों पर भी हत्या के मुकदमें दर्ज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें