फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन से प्यार करने पर दी खौफनाक सजा, पहले काटा फिर गला दबाया और उतार दिया मौत के घाट

Sat, 27 Oct 2018 09:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक, सांपला (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

दिल्ली के बवाना से 23 अक्तूबर से अपहृत इंटर के छात्र की हत्या करने के बाद शव को कंसाला गांव के पास जसराना माइनर में फेंक दिया गया। शुक्रवार को छात्र का शव सांपला पुलिस ने बरामद किया। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवती से प्रेम प्रसंग को लेकर छात्र की हत्या की गई थी। 

विज्ञापन


हत्याकांड को लड़की के भाई ने अपने सोनीपत निवासी साथी और ताऊ के लड़के के साथ मिलकर अंजाम दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं छात्र की जली हुई कार भी कंसाला से बरामद की गई। कंसाला पुलिस को सूचना मिली कि जसराना माइनर में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

 शव की शिनाख्त दिल्ली के बवाना के इंटर के छात्र 18 वर्षीय साहिल के रूप में की गई। साहिल के पिता कुलदीप प्रॉपर्टी डीलर हैं। सांपला पुलिस ने दिल्ली क्राइम ब्रांच से संपर्क किया। दिल्ली क्राइम ब्रांच भी मौके पर पहुंची। बताया कि साहिल का 23 अक्तूबर की रात बवाना से ही अपहरण कर लिया गया था। साहिल के परिजनों ने केस दर्ज कराते हुए बताया था कि साहिल का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर
युवती के परिजनों ने दोनों को देख लिया था। इसी से क्षुब्ध होकर लड़की के भाई ने दो अन्य के साथ मिलकर साहिल का अपहरण कराया। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने लड़की के ताऊ के लड़के को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने लड़की के भाई, सोनीपत के रिश्तेदार के साथ मिलकर साहिल के अपहरण और उसके बाद हत्या कर शव को माइनर में डालने की बात को स्वीकार कर लिया। 

पहले धारदार हथियार से हमला किया, फिर गला दबाकर की हत्या
कंसाला चौकी प्रभारी हरिओम ने बताया कि युवती के भाई के कहने पर पहले साहिल का अपहरण किया गया। इसके बाद कार में ही वह साहिल को लेकर सांपला क्षेत्र में पहुंचे। धारदार हथियार से पहले साहिल पर हमला किया। इसके बाद भी जब मौत नहीं हुई तो गला दबाकर उसकी हत्या कर दी तथा शव को माइनर में डाल दिया। पुलिस ने कंसाला क्षेत्र से ही साहिल की जली हुई कार को भी बरामद किया है। 

लड़की ने ही छात्र के परिजनों को दी थी अपहरण की जानकारी
पुलिस ने बताया कि छात्र के अपहरण के बाद लड़की ने ही अपनी सहेली के माध्यम से छात्र के अपहरण की जानकारी उसके परिजनों को दिलाई थी। दरअसल, लड़की का भाई साहिल के अपहरण की बात बहन से कह रहा था। पुलिस के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच मामले की जांच में जुटी थी। 23 अक्तूबर को ही बवाना थाने पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सांपला पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। सांपला एसएचओ कुलबीर ने बताया कि दिल्ली पुलिस ही मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें