फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: राजस्थान से बड़ा अफीम तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस को मिली सफलता, सामने आया मणिपुर कनेक्शन

Wed, 25 Oct 2023 09:58 AM IST
ajay kumar भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

सूत्रों ने बताया कि आरोपी बड़े स्तर पर अफीम की तस्करी करता है। वह अलग-अलग राज्यों के अफीम तस्करों से बुकिंग पहले ही कर लेता था। इसके बाद मणिपुर से अफीम की खेप लाता था।
विज्ञापन
आरोपी की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर से विशेष अफीम लाकर बेचने वाले सबसे बड़े नशा तस्कर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजस्थान के सरदारगढ़ से गिरफ्तार किया है। हालांकि मंगलवार को मीडिया के एक हिस्से में चर्चा चल रही थी कि उक्त आरोपी को बठिंडा से गिरफ्तार किया गया है। लेकिन दिल्ली से जुड़े सूत्रों ने बताया कि उक्त आरोपी को राजस्थान के सरदारगढ़ से ही गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि कंवलदीप सिंह मणिपुर का रहने वाला है। मौजूदा समय में वो लुधियाना में रहता था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को लंबे समय से अफीम तस्कर कंवलदीप की तलाश थी। सूत्रों ने बताया कि आरोपी मणिपुर से खास किस्म की अफीम लाकर पंजाब, असम, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में बेचता है।

सूत्रों ने बताया कि वर्ष 2018 में बठिंडा सीआईए-2 पुलिस के इंस्पेक्टर तरजिंदर सिंह ने भी उक्त आरोपी कंवलदीप सिंह को 24 किलो अफीम समेत रामपुरा से गिरफ्तार किया था। हालांकि कुछ समय बाद वह जमानत पर जेल से बाहर आ गया था लेकिन उस समय आरोपी ने पूछताछ में कई अहम खुलासे किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने बताया था कि उसके पास दो डस्टन कार हैं। दोनों कारों में बॉक्स बना रखा है। इनमें वो मणिपुर से अफीम छिपाकर लाता है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि वो हर माह के पहले 15 दिन में एक डस्टन कार में बने विशेष बाक्स में 30 किलो अफीम छिपाकर लाता था और माह के दूसरे पखवाड़े में दूसरी कार में मणिपुर से 30 किलो अफीम लाता था। इस तरह आरोपी हर माह 60 किलो अफीम अपनी डस्टन कारों में छिपाकर मणिपुर से लाता था। आरोपी लुधियाना में अपने ठिकाने पर पहुंच कर अफीम को बेचता था। जब बठिंडा पुलिस ने 24 किलो अफीम समेत पकड़ा था तो उसने बताया था कि वो छह किलो अफीम पहले ही बेच चुका है।

पहले बुकिंग... बाद में लाता था नशे की खेप

सूत्रों ने बताया कि आरोपी बड़े स्तर पर अफीम की तस्करी करता है। आरोपी अलग-अलग राज्यों के अफीम तस्करों से बुकिंग पहले ही कर लेता था। इसके बाद मणिपुर से अफीम लाता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें